फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women reached the office of Public Health Department after contaminated water was supplied.

Jind News: दूषित पानी सप्लाई होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

Sat, 22 Jun 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Women reached the office of Public Health Department after contaminated water was supplied.
घरों में सप्लाई हो रहे दूषित पानी को दिखातीं महिलाएं। संवाद
नरवाना। पेयजल समस्या को लेकर शुक्रवार को धर्म सिंह कॉलोनी और सुभाष नगर के लोग जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के मेन गेट को बंद कर दिया। इसके बाद विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि पिछले तीन माह से पानी की सप्लाई कम आ रही है और जो पानी आ रहा है उसमें सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। विभाग द्वारा वार्ड में नई लाइन तो डाल दी गई लेकिन उसका कनेक्शन आज तक नहीं किया। घरों में पानी केवल 15 से 20 मिनट तक ही आता है जो सप्लाई आती है वह बिल्कुल गंदे पानी की आती है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी वासी पहले भी 6-7 बार इसी प्रकार से जनस्वास्थ्य विभाग पर अपनी शिकायत को लेकर आए है लेकिन उसी दिन तो पानी घरों तक पहुंचा देते है। उसके बाद फिर वहीं समस्या बन जाती है, जिसका कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहे। कॉलोनी की महिलाएं अपने साथ गंदे पानी की भरी हुई बोतल भी भरकर लेकर आई और कहा कि यह इस पानी को कैसे प्रयोग मेें लाए। पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अगर घरों में पानी न पहुंचे तो लोग कहां जाए। वहीं उन्होंने कहा कि यदि पानी आता है तो वह इतना गंदा और बदबूदार आता है जिसको पीना तो उससे दूर हाथ भी नहीं धो सकते। ऐसे में कॉलोनी वासियों के बीमार होने का भी खतरा बना हुआ है क्योंकि घरों के पानी की सप्लाई में सिवरेज का पानी आ रहा है। गेट बंद करने के करीब एक घंटे बाद कार्यालय पर कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र कुंडू पहुंचे और महिलाओं की समस्या सुनी और कार्यालय का गेट खोलने को आह्वान किया लेकिन कॉलोनी वासी नहीं माने और कनिष्ठ अभियंता तथा सुपरवाइजर को कॉलोनी में मौके पर ले गए। हालात देखने के बाद कनिष्ठ अभियंता सरेंद्र कुंडू ने दो दिन में सप्लाई दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


धर्मसिंह कॉलोनी और सुभाष नगर के लोग पानी की दूषित सप्लाई की समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचे थे, जिनकी समस्या सुनकर मौके का मुआयना किया गया। दो दिन के अंदर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -सुरेंद्र कुंडू, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed