फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   women posting in state commety : naina chautala

प्रदेश कार्यकारिणी में महिलाओं को दिए जाएंगे पद : नैना चौटाला

Fri, 04 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
women posting in state commety : naina chautala
कॉलेज का शुभारंभ करते विधायक नैना चौटाला। - फोटो : Jind
महिलाओं को संगठन में ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी मिले, इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी में उनको पद दिए जाएंगे। यह बात शुक्रवार को सनातन धर्म शिक्षा समिति द्वारा संचालित राजीव गांधी महिला कॉलेज के शुभारंभ पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बाढड़ा से जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को ज्यादा अधिकार मिलने चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा भी पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दी गई है। चौटाला ने कहा कि पंचायत में ज्यादा महिलाओं का आना प्रेरणादायक है। उनकी देखरेख से महिलाएं और आगे बढ़ेंगी। प्रदेश में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर लड़कियों के लिए ज्यादा रोजगार उपलब्ध करवाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के सवाल पर नैना चौटाला ने कहा कि महिलाओं को सजग होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में विकास कार्य में जुटी हुई है। लोगों से जो वादे किए गए हैं, उनको एक-एक करके पूरा किया जाएगा। इस मौके पर सनातन धर्म शिक्षा समिति के संयोजक जोरा सिंह डूमरखां, जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, प्राचार्या बबीता गर्ग, एसडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अनीता मलिक, जजपा हलका प्रधान मिया सिंह सिहाग, सुरेंद्र बेलरखां, बिट्टू नैन, नंदलाल शर्मा, दिनेश शर्मा और कश्मीरा नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed