फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women forgot to follow Corona rule in buses to reach destination early

मंजिल तक जल्दी पहुंचने के बसों में कोरोना नियम का पालन करना भूलीं महिलाएं

Sat, 21 Aug 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women forgot to follow Corona rule in buses to reach destination early
बिना मस्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखते हुए बस में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : Jind
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं अपने अपने भाइयों को राखी बांधने जा सके, इसके लिए सरकार ने उनको और उनके साथ 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी है। 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे के बाद से लेकर 22 अगस्त को पूरा दिन महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का आदेश दिया था। वहीं कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सोशल डिस्टेंस व मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ-साथ केवल 50 प्रतिशत यात्रियों को ही लेकर जाने की अनुमति थी। लेकिन महिला यात्री फ्री यात्रा के चक्कर में कोविड नियमों का पालन करना भूल गईं। उन्होेंने न तो सोशल डिस्टेंस का पालन किया और न ही मास्क लगाए। ऐेसे में महिलाएं फ्री यात्रा के चक्कर में कोरोना संक्रमण को दावत दे रही हैं। इतना ही नहीं महिलाएं अपने साथ 15 साल तक के बच्चों को साथ लेकर आईं। इससे बच्चों के भी संक्रमित होने का डर लगा रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जाहिर की है, जिसमें बच्चों के संक्रमित होने का खतरा है। ऐसे में महिलाओं की लापरवाही खुद के साथ-साथ उनके बच्चों पर भी भारी पड़ सकती है। क्योंकि शनिवार को ज्यादातर महिलाएं व अन्य यात्री बिना मास्क के यात्रा करते नजर आए थे।
विज्ञापन

कोविड नियमों का ध्यान रखें यात्री
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं की सुविधा के लिए शनिवार दोपहर बाद से लेकर रविवार को पूरे दिन फ्री बस चलाई जाएंगी। महिलाओं व अन्य यात्रियों को चाहिए कि वह कोविड नियमों का पालन अवश्य करें। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती रही, बसों को भेजा जा रहा था। रविवार को भी महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो।

 बस स्टैंड परिसर में मौजूद यात्रियों की भीड़। संवाद

बस स्टैंड परिसर में मौजूद यात्रियों की भीड़। संवाद- फोटो : Jind

 सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर बस में चढ़तीं महिलाएं। संवाद

सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर बस में चढ़तीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed