फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women dressed in the colours of Sawan, displayed their skills in ramp walks and competitions.

Jind News: सावन के रंग में रंगी महिलाएं, रैंप वॉक और प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

Mon, 10 Aug 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women dressed in the colours of Sawan, displayed their skills in ramp walks and competitions.
09जेएनडी06: संगठन की नवनियुक्त पदाधिकारी व मुख्यातिथि मनीषा रंधावा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सावन माह की हरियाली, उमंग और उल्लास के बीच अग्रवाल शक्ति संगठन की ओर से शहर के सफीदों रोड स्थित एक होटल में स्थापना समारोह आयोजित किया गया। मंच संचालन संगठन की मीडिया प्रभारी डॉ. शैली गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के झूलों का आनंद लेने के साथ रैंप वॉक और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
आयोजन में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए सावन की खुशियों में रंग भर दिए। जिला परिषद की चेयरपर्सन मनीषा रंधावा को सावन क्वीन, प्रीति नैन को लेडी ऑफ द इवनिंग और सलोनी बंसल को क्वीन ऑफ ग्रेस चुना गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने सावन गीतों और झूलों के साथ पारंपरिक रंग में सजे आयोजन का आनंद लिया। रैंप वॉक सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में सावन की संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का सुंदर मेल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल शक्ति संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा
अग्रवाल शक्ति संगठन की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। डेजी जैन को अध्यक्ष, मंजू गुप्ता को उपाध्यक्ष, मंजू सिंगला को सचिव, रेनू को कोषाध्यक्ष, अनामिका गुप्ता को ऑडिटर और डॉ. शैली गुप्ता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


महिलाएं परिवार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं
मुख्य अतिथि मनीषा रंधावा ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर देते हैं। सावन जैसे पर्व हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed