फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women created a ruckus at the watershed on the water shortage

पानी की किल्लत पर महिलाओं ने जलघर पर किया हंगामा

Wed, 30 Mar 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women created a ruckus at the watershed on the water shortage
उचाना। लोधर गांव में कई दिनों से चली आ रही पानी की किल्लत पर मंगलवार को महिलाओं ने जलघर पहुंच कर रोष प्रकट किया। जलघर के गेट कका ताला लगाकर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। महिलाओं ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन पानी की सप्लाई कई दिनों से नहीं आ रही है। जलघर होने के बाद भी गांव के लोग पीने के पानी को प्यासे है। जो टैंक यहां पर नहरी पानी भरने के लिए बनाए गए हैं, वो खाली हैं।
विज्ञापन

मूर्ति, चंद्रो, शांति, ओमी, पनमेश्वरी, सरोज, रेशमा, कमला ने कहा कि पीने के पानी की किल्लत बढ़ रही है। गांव मेें जलघर होने के बाद भी पानी की किल्लत गांव में बनी हुई है। बार-बार इसको लेकर संबंधित विभाग के कर्मचारियों से मिलकर अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ने के चलते किल्लत बढ़ रही है। सप्लाई पानी की आए कई दिन हो गए हैं। पानी की समस्या अगर दूर नहीं हुई तो उचाना, नरवाना प्रदर्शन करने पर मजबूर ग्रामीण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed