{"_id":"5f36c74f8ebc3e3cc85fa6b5","slug":"women-commited-suicide-after-nine-month-of-love-marriage-crime-jind-jind-news-rtk5687457129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के नौ माह बाद पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह के नौ माह बाद पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
:::::::::: दिल्ली के ध्यानार्थ ::::::::::::::
प्रेम विवाह के नौ माह बाद पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर दी जान
- दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी लड़की ने विजय नगर के सन्नी के साथ किया था प्रेम विवाह
- वीरवार सुबह लगभग छह बजे घर के कमरे में लगाया फंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पति की प्रताड़ना से तंग आकर 21 वर्षीय महिला ने प्रेम विवाह के नौ महीने बाद ही फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना विजय नगर की है। युवती ने बरारखेड़ा हाल निवासी विजय नगर के सन्नी के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके कुछ समय बाद दोनों के मध्य विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि वीरवार सुबह तृप्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की सूचना लड़की के परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में तृप्ति के पिता दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रशिकलाल ने बताया कि सन्नी दिल्ली मेट्रो में नौकरी करता था। वहीं पर उन दोनों की मुलाकात हुई और लगभग नौ महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही सन्नी उसकी बेटी को परेशान करने लगा था। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बेटी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जांच अधिकारी एसआई भूप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर सन्नी के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
----------------
तृप्ति के घर में किराए पर रहता था सन्नी
आरोपी सन्नी शादी से पहले तृप्ति के घर में ही किराए पर रहता था। इस दौरान बहला फुसलाकर तृप्ति के साथ प्रेम विवाह किया था। नवंबर 2019 में दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
-------------------------
तृप्ति जाना चाहती थी कनाडा
तृप्ति दूरवर्ती माध्यम से बीकॉम तृतीय वर्ष में पढ़ती थी। वह कनाडा में जाकर आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने सभी दस्तावेज भी तैयार करवा रखे थे। तृप्ति को स्टडी बेस पर जाना था। मार्च में हुए लॉकडाउन के कारण वह कनाडा नहीं जा सकी।
-----------------
मरने से एक दिन पहले हाथों पर लगी चोट के फोटो भेजे थे पिता के पास
तृप्ति ने मरने से एक दिन पहले ही अपने पिता को पति द्वारा मारपीट कर मारी गई चोट के निशान के फोटो भेजे थे। इस पर रशिकलाल ने लड़के के पिता को मारपिटाई की जानकारी दी थी। उसके पिता ने आश्वासन दिया था कि वह उसको समझाएगा और दोबारा से तृप्ति के साथ मारपीट नहीं करेगा।
------------------------
14जेएनडी13: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।