{"_id":"69b077290c3a4d67cb0f5e9c","slug":"women-are-filing-false-complaints-of-molestation-out-of-enmity-renu-bhatia-jind-news-c-17-1-rtk1055-821998-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं रंजिश में दर्ज करा रहीं छेड़छाड़ की झूठी शिकायतें : रेणू भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं रंजिश में दर्ज करा रहीं छेड़छाड़ की झूठी शिकायतें : रेणू भाटिया
Wed, 11 Mar 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी13: महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते ह
- फोटो : credit
जींद। आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने जींद में कहा कि लड़ाई-झगड़े का कारण कुछ और होता है लेकिन महिलाएं रंजिश में पुरुषों पर छेड़छाड़ के मामले दर्ज करा रही हैं। यह बड़ा अपराध है। इन झूठे मामलों में महिलाओं पर भी एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। कहा कि ज्यादातर परिवार अहंकार में टूट रहे हैं। नई नवेली दुल्हन सास-ससुर के साथ रहना पसंद नहीं कर रही। फिर पति के साथ विवाद कर सहमति संबंध में रहने लगती हैं। सहमति संबंध के कारण 60 फीसदी परिवार बर्बादी की कगार पर हैं।
आयोग का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना
रेणू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है ताकि उन्हें न्याय के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। उनकी समस्याओं का उन्हीं के जिले में समाधान हो सके। इस सप्ताह अलग-अलग जिलों को एक स्थान पर जोड़कर जनसुनवाई की जा रही है। बोलीं, आयोग का प्रयास रहता है कि ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से समाधान निकाला जाए।