{"_id":"664791e06834f66f4708b1c9","slug":"womans-photo-posted-on-social-media-when-asked-to-remove-it-threatened-jind-news-c-199-1-sroh1006-117237-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सोशल मीडिया पर डाली महिला की फोटो, हटाने के लिए कहा तो धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सोशल मीडिया पर डाली महिला की फोटो, हटाने के लिए कहा तो धमकाया
Fri, 17 May 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 17 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
जींद। एक युवक ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में महिला की फोटो डाल दी। इस पर साइबर थाना पुलिस ने युवक को नामजद कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय महिला ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिनों किसी अज्ञात ने उसकी आईडी से फोटो उठाकर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी। जब उसने देखा तो फोटो डालने वाला चंडीगढ़ के सेक्टर-37 निवासी विक्रम था। उसने जब इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से फोटो हटाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और धमकी दी। जांच अधिकारी पूजा ने बताया कि विक्रम को नामजद कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।