{"_id":"605626aa8ebc3e591351d9c9","slug":"woman-who-was-seeking-a-loan-back-was-gang-raped-by-her-late-husband-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: उधार वापस मांगने पहुंची महिला के साथ दिवंगत पति के दोस्तों ने किया सामूहिक बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: उधार वापस मांगने पहुंची महिला के साथ दिवंगत पति के दोस्तों ने किया सामूहिक बलात्कार
Sat, 20 Mar 2021 10:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : फाइल फोटो
उधार वापस मांगने आयी एक महिला के साथ उसके दिवंगत पति के दोस्तों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद उसे नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए।
सदर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गयी थी और जिले के ढाकल गांव के पाल सिंह के पास उसके पति का कुछ रुपया उधार था, पाल सिंह ने 19 मार्च को महिला को फोन कर गांव ढाकल से राशि ले जाने के बारे में कहा।
उन्होंने बताया कि शाम को जब वह रुपये लेने पहुंची तो पाल सिंह एवं उसके तीन अन्य दोस्तों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि देर रात आरोपित उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देते हुए नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीडि़ता ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में अवगत करवाया, जिसकी सूचना सदर थाना नरवाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करवा गांव ढाकल निवासी पाल, रामदिया, हिम्मत और भोपाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।