{"_id":"6658582eadfba80ac7063e46","slug":"woman-stabbed-her-brother-in-law-to-death-and-also-hit-him-on-head-with-brick-in-jind-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: महिला ने चाकू से गोदकर की जेठ की हत्या, सिर में ईंट से भी किया वार; दोनों के बीच चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: महिला ने चाकू से गोदकर की जेठ की हत्या, सिर में ईंट से भी किया वार; दोनों के बीच चल रहा था विवाद
Thu, 30 May 2024 04:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 30 May 2024 04:12 PM IST
सार
महिला सोनिया ने कहा कि उसकी भाभी कुसुम ने उसके बड़े भाई धर्मबीर की बुधवार रात को हत्या कर दी। सोनिया ने कहा कि पूरा परिवार रात को अपने घर में ही सो रहा था। रात को उसे अचानक चीखने की तेज आवाज सुनाई दी। वह ऊपर बने कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद के उचाना में एक महिला ने अपने जेठ की हत्या कर दी। महिला ने पहले व्यक्ति पर चाकू से वार किए और बाद में सिर में ईंट मार दी। इससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामला बुधवार रात को है। सूचना मिलने के बाद सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण दोनों के बीच आपसी विवाद को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला सोनिया ने कहा कि उसकी भाभी कुसुम ने उसके बड़े भाई धर्मबीर की बुधवार रात को हत्या कर दी। सोनिया ने कहा कि पूरा परिवार रात को अपने घर में ही सो रहा था। रात को उसे अचानक चीखने की तेज आवाज सुनाई दी। वह ऊपर बने कमरे में सो रही थी। जब वह नीचे आई तो उसने देखा कि उसकी भाभी कुसुम उसके भाई धर्मबीर पर चाकू से वार कर रही थी। धर्मबीर चाकू लगने से नीचे गिर गया। इसके बाद कुसुम ने ईंट उठाई और उसके सिर पर मार दी। इससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उसका शव लहुलूहान अवस्था में जमीन पर पड़ा रहा। सोनिया ने कहा कि इसके बाद कुसुम मौके से फरार हो गई। सोनिया ने बताया कि उसका भाई धर्मबीर अविवाहित था। वह मजदूरी करता था। उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सोनिया की शिकायत पर कुसुम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल पता चला है कि कुसुम व धर्मबीर के बीच आपसी झगड़ा चलता रहता था।
विज्ञापन