फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman sold for four lakhs, three people raped her

Jind News: महिला को चार लाख में बेचा, तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

Sun, 05 Nov 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman sold for four lakhs, three people raped her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना (जींद)। थानाक्षेत्र के एक गांव में विधवा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व बेचने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के गांव में 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके पति का पड़ाना गांव निवासी भगत लीला के घर आना जाना था। दो माह पहले वह उसके घर गई थी। पड़ाना गांव निवासी भगत लीला ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसे खटकड़ गांव निवासी बलजीत और सुमन को चार लाख रुपये में बेच दिया, जहां बलजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे भावड़ गांव निवासी संदीप को बेच दिया। संदीप ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस को जीरो एफआईआर प्राप्त हुई है। इसमें एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे दो जगह बेचा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-समरजीत, प्रभारी, पुलिस थाना जुलानाए जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed