{"_id":"6373dbcc21cae316f756f148","slug":"woman-smuggler-woman-arrested-with-16-20-grams-of-heroin-jind-news-rtk6635577107","type":"story","status":"publish","title_hn":"16.20 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16.20 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। रोहतक-संगरूर नेशनल हाईवे पर गांव अशरफगढ़ के पास एक महिला तस्कर को पुलिस ने 16.20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर लिया। आरोपी महिला की पहचान अशरफगढ़ गांव निवासी रीमा के तौर पर हुई। सदर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
एचएसएनसीबी यूनिट के एएसआई राधेश्याम ने बताया कि 14 नवंबर देर शाम उनकी टीम बिरौली गांव के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि अशरफगढ़ गांव की रीमा नशा बेचने का काम करती है और कुछ ही देर में बाईपास पर नशा सप्लाई करने के लिए आ रही है। इसकेबाद अशरफगढ़ गांव के पास नाकेबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद महिला पैदल आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह वापस जाने लगी तो पीछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अपना नाम रीमा बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता राजकुमार नैन को बुलाकर जांच की गई तो महिला के पास से 16.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला को गिरफ्तार कर हेरोइन को कब्जे में ले लिया गया।
वर्जन
सदर पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि नशीला पदार्थ वह गांव की एक महिला से लेकर आई थी जो कि सप्लाई किया जाना था। -एएसआई कृष्ण कुमार, एचएसएनसीबी यूनिट, जींद