फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman shot dead in broad daylight at Mahendragarh bus stand, accused arrested near Rivaasa bridge

Jind News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या, रिवासा पुल के पास से आरोपी काबू

Sat, 07 Sep 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Sep 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in broad daylight at Mahendragarh bus stand, accused arrested near Rivaasa bridge
फोटो संख्या:77- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर वारदात के बाद मौके पर खड़ी पुलिस--संवाद
महेंद्रगढ़। जमीन से जुड़े एक विवाद में पुलिस थाने से बयान देकर लौट रही महिला की उसी के भतीजे ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले युवक ने ताई के साथ मारपीट की। हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें युवक मारपीट कर गोली मारते दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

महिला की हत्या के आरोपी मोहित निवासी गांव खुडाना को वारदात के दो घंटे बाद ही अवैध हथियार के साथ रिवासा पुल के पास से काबू कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी का मृतका से पारिवारिक रिश्ता था और भूमि विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की ओर से आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते हुए महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और खोल बरामद कर जब्त किए। मृतका के पति दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



खुडाना गांव निवासी 48 वर्षीय महिला मुन्नी देवी ने तीन दिन पूर्व आकोदा पुलिस चौकी में जमीन के विवाद की शिकायत दी थी। शुक्रवार को वह अपने पति दिनेश के साथ इस मामले में बयान देने के लिए सदर थाने आई थी। बयान दर्ज कराने के बाद करीब चार बजे जब मुन्नी देवी बस स्टैंड पहुंची, तो उसके भतीजे रोहित ने पहले मारपीट की, फिर सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल महिला को पुलिस व बस स्टैंड कर्मचारियों ने मिनी बस से नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वारदात के बाद माैके पर पहुंचा भारी पुलिस बल
बस स्टैंड पर महिला को गोली मारने की सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी को काबू करने के लिए नाकाबंदी की। हालांकि युवक पैदल ही दौड़ता हुआ बस स्टैंड परिसर के सामने आईटीआई की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद किया है।





शाम करीब 4 बजे बस स्टैंड पर गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी व अन्य सबूत जुटाए हैं। महिला के पति की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

-सुधीर कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed