फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman sexually assaulted after video of her bathing

Jind News: नहाते हुए की वीडियो बनाकर महिला का किया यौन शोषण

Fri, 10 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman sexually assaulted after video of her bathing
जींद। सफीदों में एक युवक पर महिला की नहाते हुए वीडियो बनाकर, वायरल करने की धमकी देने व यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एफआईआर में बताया कि सफीदों का एक केमिस्ट सुनील 2017 से उसका यौन शोषण व ब्लैकमेल करता आ रहा है। आरोप है कि सुनील ने उसकी नहाते हुए वीडियो बना ली थी। फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका फायदा उठाया। उसने वीडियो डिलीट करने के नाम पर उससे कई बार पैसे भी लिए लेकिन सुनील ने वीडियो डिलीट नहीं की। उसने शहर के कई लोगों को वीडियो दिखाई भी है। महिला का कहना है कि एक विदेशी नंबर से उसके पति के पास भी उसकी वीडियो आई है। इस नंबर से कुछ और लोगों को भी यह अश्लील वीडियो भेजी गई। महिला का आरोप है कि यह काम सुनील ने किया है। पुलिस ने सुनील के खिलाफ यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed