फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman running for three hundred meters to rescue after being shot in the head

सिर में गोली लगने के बाद बचाव के लिए तीन सौ मीटर तक दौड़ती रही महिला

Mon, 02 Nov 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman running for three hundred meters to rescue after being shot in the head
गोली मारने के बारे जानकारी देती पीड़ित पूजा। - फोटो : Jind
राजा की कोठी के पास रविवार को 35 वर्षीय महिला पूजा के सिर में गोली मारकर फरार हुए दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। महिला के घर के बाहर दो युवकों ने आकर बैग से पिस्तौल निकालकर महिला के सिर पर सटाकर गोली चलाई थी। गोली चलाने की यह पूरी घटना महिला के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हमलावर गोली मारकर बाइक पर फरार हो गए। इसके बाद महिला एक बार तो घर में घुसी, लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते हुए लगभग 300 मीटर तक पैदल घर से बाहर गली में भागकर गई और लोगों से बचाने की अपील की। इसके बाद पड़ोस के एक व्यक्ति ने महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सोमवार को महिला को रोहतक पीजीआई से इलाज के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन

महिला ने पड़ोस के चार लोगों पर जताया गोली मारने का शक
रोहतक पीजीआई से इलाज करवाकर घर लौटी महिला ने पड़ोस की ही दो महिलाओं और तीन युवकों पर गोली मारने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले यह पांच लोगों अकसर उसके साथ विवाद रखते थे और उसे जान से मारने की धमकी देते थे। इसी कारण इन लोगों पर ही उसे गोली मारने की शंका जताई है।
विज्ञापन

कहा सुरक्षा के लिए दिलवाया जाए लाइसेंसी हथियार
महिला ने कहा कि उसके साथ लगभग तीन वर्ष पहले हुई मार पिटाई और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उसने महम थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद अब फिर उस पर जानलेवा हमला हुआ है। बार बार हो रहे हमलों से उसकी जान को खतरा है। इसलिए उसे सुरक्षा खुद की सुरक्षा करने के लिए प्रशासन को उसे हथियार रखने के लिए लाइसेंस बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के बारे में नहीं लगा सुराग, जांच जारी : दिनेश
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है। यह चारों टीमें अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारा जा रहा है। जुलानी निवासी विक्की की शिकायत पर संदेह के आधार पर महिला के पूर्व पति व जेठ तथा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों का चेहरा हेलमेट पहनने के कारण दिखाई नहीं दे रहा है। महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिनेश कुमार सदर थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed