फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman raped on the pretext of getting married

शादी करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Tue, 09 Aug 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of getting married
एक कॉलोनी की महिला ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की भी धमकी दी। उसकी मां और दो भाईयों ने उसका घर से अपहरण कर रोहतक के एक गांव में ले जाकर बंधक बनाए रखा। महिला थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी की 32 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इस दौरान उसका संपर्क खोखरी गांव के रविंद्र से हुआ। रविंद्र ने उसको शादी करने का झांसा दिया और फिर वह करीब दो साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जब उसे शादी करने को कहा तो उसने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने, धमकी देने, अपहरण कर बंधक बनाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारपीट और छेड़छाड़ करने पर मामला दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार जुलाई को शहर की एक कॉलोनी की महिला और सोहन सैनी उर्फ सोनू नामक युवक उसके मकान में घुस गए। उन्होंने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि सोहन सैनी उर्फ सोनू ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। जांच अधिकारी एचसी सुमन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में महिला और सोहन सैनी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और छेड़छाड़ करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामलेे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed