{"_id":"57f010404f1c1bce4b574be4","slug":"woman-police-help-center-start-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना में महिला सहायता व पुलिस सेवा केंद्र शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में महिला सहायता व पुलिस सेवा केंद्र शुरू
jind
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
महिला सहायता केंद्र का उद्घाटन करते एएसपी वसीम अकरम।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपी वसीम अकरम ने शनिवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय के पास रिबन काटकर महिला सहायता व पुलिस सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। एएसपी वसीम अकरम ने कहा कि महिला सहायता व पुलिस सेवा केंद्र स्थापित होने से यहां के लोगों और महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। इससे महिला अत्याचारों में काफी कमी आएगी। महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए जींद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पूर्व महिलाओं को अपनी कानूनी सहायता के लिए जींद महिला थाना में जाना पड़ता था। अब ब्लॉक स्तर पर ही सहायता केंद्र के खुलने से महिलाओं की बहुत सी कानूनी समस्याएं यहीं पर हल कर दी जाएंगी। एएसपी ने बताया कि केंद्र में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक महिला कर्मचारी तैनात रहकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान करेंगी। इस मौके पर सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार, सुभाष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन