फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman killed by hitting her head, dead body found semi-nude on cot

Jind News: महिला की सिर में चोट मारकर हत्या, चारपाई पर अर्धनग्न मिला शव

Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by hitting her head, dead body found semi-nude on cot
19जेएनडी14-घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस। संवाद - फोटो : reasi
उचाना। कुचराना मार्ग पर छात्तर गांव के खेतों में बने कमरे में अज्ञात लोगों ने एक महिला की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका अर्धनग्न शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर डीएसपी संजय कुमार, उचाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह दल-बल और सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला की पहचान अलीपुरा निवासी 50 वर्षीय ईश्वंती के रूप में हुई। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि मृतका खेत में बने कमरे में कैसे पहुंची।
विज्ञापन


छात्तर निवासी सतबीर के खेत को पवन ने ठेके पर लिया हुआ है। बुधवार सुबह इसी खेत के कमरे में महिला का शव खून से लथपथ पाया गया। घटना का उस समय पता चला, जब खेत के पड़ोसी कमरे में पहुंचे। उसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी संजय कुमार, उचाना थाना प्रभारी कुलदीप मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर एक कस्सी भी बरामद हुई है, जिस पर खून लगा हुआ था। मृतका के सिर के बाल कटे हुए थे और पीछे की तरफ सिर पर गहरी चोट के निशान थे। मृतक महिला की तीन लड़कियां हैं, जो सभी शादीशुदा है और एक लड़का है। मृतक अकेली ही गांव अलीपुरा में रहती थी और मजदूरी करती थी।
विज्ञापन


वर्जन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीन ऑफ क्राइम टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया गया है। पुलिस ने मृतका के भाई पिल्लूखेड़ा निवासी ईश्वर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--संजय कुमार, डीएसपी, उचाना

19जेएनडी14-घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस। संवाद

19जेएनडी14-घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस। संवाद- फोटो : reasi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed