{"_id":"6664c497f2f19c95c90aaf64","slug":"woman-kidnapped-and-gang-raped-from-bus-stand-jind-news-c-199-1-jnd1001-118179-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बस अड्डा से महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बस अड्डा से महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
Sun, 09 Jun 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
अलेवा । बस अड्डे पर खड़ी महिला का कार सवार दो लोगों ने अपहरण कर लिया। उसे एकांत में लेजाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। अलेवा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव के ही रहने वाले रमेश और मिठू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मई को वह गांव के बस अड्डे पर खड़ी हुई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला रमेश और मिठू कार में सवार होकर आए और उसको कार में बैठा लिया। दोनों उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। किसी से बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। बाद में आरोपी उसे गांव के निकट छोड़कर फरार हो गए। उसने घर आकर इस बारे में परिजनों को बताया। अलेवा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर रमेश तथा मिठू के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नफे सिंह ने बताया कि महिला द्वारा दी शिकायत के आधार पर हेल्प डेस्क इंचार्ज से मामले की जांच करवा दो लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म, अपरहण व जाने से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।