{"_id":"68e94e8a3e6c524f16043685","slug":"woman-is-a-storehouse-of-power-acharya-pawan-sharma-jind-news-c-199-1-jnd1010-142286-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति का भंडार है नारी : आचार्य पवन शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति का भंडार है नारी : आचार्य पवन शर्मा
Fri, 10 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
जींद। अखंड सौभाग्य का पर्व करवाचौथ आज दोपहर बाद माता वैष्णवी धाम में श्रद्धा भाव से मनाया गया। धाम के मैनेजिंग ट्रस्टी आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि नारी का अणु-अणु शक्ति से भरा है। पुरुषार्थ करके उस शक्ति के भंडार का द्वार खोल दो। मां जगदंबा की अपार शक्ति तुममें निहित है। जरूरत है उसको जगाने की, उसको आंदोलित करने की।
उन्हाेंने कहा कि तुम साक्षात भगवती हो। देवराज इंद्र भी तुमसे कांपते थे। सूर्य तुम्हारी जुबान पर रूक जाते थे। ब्रह्मा, विष्णु, महेश तुम्हारे समक्ष शिशु होकर खेलते रहे हैं। इसलिए अपनी उस अस्मिता को सुरक्षित रखने के लिए संसार के मिथ्या सुखाें में फंसकर कभी भी अपने स्वरूप को न भूलो।
अपनी शक्ति को प्रकट करो। इसके लिए जरूरत है अपने पातिव्रत्य को सुरक्षित रखने की, उसे अखंड बनाए रखने की। आचार्य ने कहा जो तुम्हारे प्रति श्रद्धा रखे। तुम लक्ष्मी और सरस्वती बनकर उसके लिए कल्याण की कामना करना आैर जो दुष्ट तुम्हारे प्रति कुदृष्टि रखे उसके लिए साक्षात काली बन जाना।