{"_id":"6585e6d3cf7df9bae9058944","slug":"woman-injured-in-road-accident-dies-jind-news-c-199-1-sroh1009-10592-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
Sat, 23 Dec 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
जींद। खटकड़ गांव के नजदीक लगभग दो माह पहले सड़क हादसे में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने मृतका के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुढाबाबा बस्ती निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 अक्टूबर को पत्नी आरती, बेटी दीया, बेटे दक्ष के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कहसून मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहा था। गांव खटकड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें चारों को चोटें आई। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया था। उसकी पत्नी आरती की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया था। उसी समय से उसकी पत्नी उपचाराधीन थी। वीरवार को उसकी पत्नी की मौत हो गई। शुक्रवार को उचाना थाना पुलिस ने मृतका आरती के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।