फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman employee arrested for taking bribe of 20 thousand rupees in lieu of getting registered

रजिस्टरी करवाने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में महिला कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman employee arrested for taking bribe of 20 thousand rupees in lieu of getting registered
मौके पर पहुंची सतर्कता विभाग की टीम। - फोटो : Jind
सतर्कता विभाग की टीम ने बुधवार को तहसील कार्यालय में रजिस्टरी क्लर्क को रजिस्टरी करवाने की एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पुलिस ने रजिस्टरी क्लर्क के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव हैबतपुर निवासी बलबीर ने सतर्कता विभाग को दी शिकायत में बताया कि उसकी ब्लड रिलेशन में जमीन ट्रांसफर होनी थी। इसकी रजिस्टरी करवाई जानी थी। रजिस्टरी करवाए जाने की एवज में रजिस्टरी क्लर्क ज्योति 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थी। इसके आधार पर विजिलेंस के निरीक्षक बलवान सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जुलाना के बीडीपीओ अमित कुमार को नियुक्त किया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर अनिल, एसआई बलजीत को भी शामिल किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता को दो दो हजार के दस नोट ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित करा पाउडर लगा कर दे दिए। योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता ने नोटों को कार्यालय में रजिस्टरी क्लर्क ज्योति को सौंप दिया। इशारा मिलते ही छापामार दल ने ज्योति को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर दराज से रिश्वत राशि भी बरामद हो गई। सतर्कता विभाग ने बलबीर की शिकायत पर रजिस्टरी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed