फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   woman dead in suspected movement, blame murder, jind

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 29 Sep 2016 12:39 AM IST
jind
jind Updated Thu, 29 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
woman dead in suspected movement, blame murder, jind
पोस्टमार्टम की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : bureau
गांव भाणा ब्राह्मण की 30 वर्षीय विवाहिता की राजस्थान के त्रिफाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करके फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका पिंकी के भाई रविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गांव भाणा ब्राह्मण निवासी पिंकी अपने पति प्रवीण के साथ राजस्थान के त्रिफाली में रहती थी। मंगलवार को त्रिफाली में अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लटक गई। परिजनों ने देखा तो वह उसे इलाज के लिए तुरंत हिसार लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पिंकी के शव को गांव ब्राह्मण भाणा लाया गया। सदर पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिंकी के भाई रविंद्र की शिकायत पर मृतका के पति प्रवीण, सास रजनी, ससुर रामकला व ससुर की धर्म बहन त्रिफाली राजस्थान निवासी धर्मली पर हत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  
विज्ञापन


त्रिफाली में बर्तनों का व्यापार करता है परिवार
11 साल पहले नारनौंद गांव की पिंकी की शादी गांव भाणा ब्राह्मणा के प्रवीण उर्फ टीनू के साथ हुई थी। प्रवीण पूरे परिवार सहित शादी के कुछ समय बाद से राजस्थान के त्रिफाली गांव में रहने लगा था। प्रवीण ने वहां बर्तनों का व्यापार कर रहा है। पिंकी को 10 साल का लड़का भी है।
विज्ञापन


मौत से पहले भाई को किया फोन
मृृृृतका के भाई रविंद्र ने बताया कि उसकी बहन को शादी के बाद से ही और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल पक्ष के चार लोगों ने उसकी बहन की हत्या करनेे की योजना बनाई तो इसकी भनक उसकी बहन को लगी। उसकी बहन ने देर रात उन्हें फोन पर उसकी हत्या करने का अंदेशा जताया। उनके कुछ कदम उठाने से पूर्व ही उन लोगों ने पिंकी को मौत के घाट उतार दिया। रविंद्र ने बताया कि उनके हिसार पहुंचने से पहले ही वह पिंकी को गांव में लेकर आ गए। उन्हें पूरा शक है कि उन्हीं लोगों ने उसकी बहन को मारकर फांसी पर लटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नारनौंद की पिंकी की शादी गांव भाणा ब्राह्मण के प्रवीण के साथ हुई थी। वह अपने परिवार के साथ राजस्थान के त्रिफाली गांव में रहता है। पिंकी के भाई रविंद्र की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।   
 - सूरजभान, सदर थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed