फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman commits suicide by jumping into canal

Jind News: महिला ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping into canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। सफीदों-पानीपत रेलवे मार्ग की पटरी के पास शुक्रवार को बुटाना ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने नहर में महिला को तलाश किया। काफी मशक्कत के बाद शाम को महिला का शव गांव उरलाना चौकी (पानीपत) क्षेत्र में मिला। मृतका की शिनाख्त टीटोखेड़ी निवासी 28 वर्षीय रानी के तौर पर हुई है। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व परिवार के लोगों से जानकारी हासिल की। महिला के नहर में कूदने का कारण घर में मामूली कहासुनी होना बताया जा रहा है।


महिला के पति मोहन ने बताया कि परिवार के लोग खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे और उनकी पत्नी रानी घर पर थी। शुक्रवार सुबह वह अचानक घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई और सफीदों-पानीपत रेलवे लाइन पर पहुंचकर बुटाना ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। आसपास किसी ने उसे ऐसा करते हुए देखा और उसने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। वे गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां पर उसका कोई अतापता नहीं था, लेकिन मौके पर दुपट्टा और तसला पड़ा हुआ था। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने नहरी विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके नहर के पानी को कम करवाया। उसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने महिला का तलाशना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शाम को महिला रानी का शव गांव उरलाना चौकी (पानीपत) क्षेत्र में मिला। नहर से शव को निकालने के बाद परिवार के लोगों से उसकी शिनाख्त कर ली। महिला अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर गई है। शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नहर में तलाशी अभियान चलाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed