{"_id":"61268e378ebc3e7a037bceba","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-jind-news-rtk621978810","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन उसके परिजनों के मौके पर नहीं पहुुंचने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। बुधवार को उसके परिजन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से नरवाना नागरिक अस्पताल पहुंचे तो शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया है।
हुड्डा चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 34 वर्षीय लता ने फांसी लगा ली है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बात पोस्टमार्टम पर आई तो पुलिस द्वारा परिजनों से फोन पर संपर्क किया गया। मृतका के परिजनों ने कहा कि उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाए, इसलिए मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार को मृतका के परिवार के लोग नागरिक अस्पताल पहुंचे और बताया कि लता मानसिक रूप से परेशान थी। इसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने नरवाना में ही महिला के शव का अंतिक संस्कार कर दिया। गौरतलब है कि सुभाष निवासी अलीगढ़ अपनी पत्नी लता व तीन बेटियों के साथ पिछले 12 साल से नरवाना की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहा था। सुभाष नरवाना में ही दर्जी का काम करता है।