{"_id":"65f0b200d0d9a2879b0090c4","slug":"woman-arrested-with-two-kilos-of-ganja-jind-news-c-199-1-sroh1009-114282-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ ने लोन गांव से महिला को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर महिला की पहचान धमतान साहिब निवासी बाला के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गढ़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए टीम के एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में महिला सिपाही अवनी गांव लोन के बस अड्डे पर मौजूद थीं। इस दौरान सूचना मिली कि धमतान साहिब गांव की महिला गांजा बेचती है और लोन गांव में हनुमान मंदिर के नजदीक है। सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। राजपत्रित अधिकारी उचाना के तहसीलदार निखिल सिंगला की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है