फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   woman and girl eve teasing

पेपर देने गई महिला और ननद से छेड़छाड़

Sun, 28 Sep 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 28 Sep 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
दसवीं कक्षा का पेपर देने गई एक विवाहिता व उसकी ननद के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ तथा मारपीट करने का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अलेवा थाना पुलिस को एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि 24 सितंबर को राजकीय स्कूल अलेवा में दसवीं कक्षा का पेपर था और उसके साथ उसकी 16 वर्षीय ननद भी गई थी।

परीक्षा देकर जब दोनों वापस लौट रही थी तो बाइक सवार अलेवा निवासी राममेहर, सोनू, सील उर्फ सुनील, रामनिवास ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर चोरों ने मिलकर मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास लोग पहुंचे तो आरोपी युवक बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शमशेर, सील उर्फ सुनील, रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अलेवा थाना प्रभारी तकदीर सिंह ने बताया कि महिला अपने ननद के साथ परीक्षा देने के लिए गई थी। परीक्षा देकर वापस आते समय चार युवकों ने छोड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed