फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman and four other nominees charged for grabbing Rs 11 lakh

11 लाख रुपये हड़पने के आरोप में महिला और चार अन्य नामजद

Tue, 09 Mar 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman and four other nominees charged for grabbing Rs 11 lakh
उधार लिए 11 लाख रुपये हड़पने और रुपये मांगने पर धमकी देने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक वीरभान ने सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में उसके सहयोगी पुलिस कर्मी लख्मीचंद ने उससे 11 लाख रुपये उधार लिए थे। 2019 में लख्मीचंद की मौत हो गई। उसके बेटे सोनू ने बताया कि उसके पिता ने उधार ली गई राशि ब्याज समेत किसी व्यक्ति को दे दी थी। इसको लेकर पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में पता चला कि यह राशि गांव लुदाना निवासी एक व्यक्ति को दी गई है। जब उसने पैसे मांगे तो कहा कि पैसे उसका भांजा ले गया है। काफी समय बीत जाने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। लुदाना गांव निवासी व्यक्ति उन्हें बार-बार गुमराह करता रहा। वीरभान ने कहा कि जब वह राशि लेने के लिए गांव अलेवा निवासी व्यक्ति के घर पहुंचा तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। रुपये मांगने पर धमकी दी गई। वीरभान ने आरोप लगाया कि सोनू ने बाली व उसके रिश्तेदारों के साथ मिलकर 11 लाख रुपये हड़प लिए हैं। शहर थाना सफीदों पुलिस ने वीरभान की शिकायत पर गांव सताना निवासी सोनू, गांव लुदाना निवासी बाली, गांव अलेवा निवासी शिवकुमार, महिपाल तथा शिव कुमार की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed