फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman admitted in PGI Rohtak district dies of corona

पीजीआई रोहतक में भर्ती जिले की महिला की कोरोना से मौत

Thu, 24 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman admitted in PGI Rohtak district dies of corona
दुकानदार की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। - फोटो : Jind
जिले में कोराना प्रतिदिन लोगों की जिंदगी लील रहा है। वीरवार को एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। बुधवार को भी दो लोगों की मौत हुई थी। अब तक जिले में 29 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं वीरवार को 59 नए संक्रमित मामले सामने आए। जिले में अब तक 1937 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जबकि 1441 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिले में फिलहाल 467 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि वीरवार को एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पीजीआई रोहतक में हुई। अभी तक यह नहीं पता चला है कि महिला कहां की रहने वाली है, उसका सही पता पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहा। वीरवार को 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन प्राध्यापकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जिले में धीरे-धीरे मौत और कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। नरवाना में बुधवार को दो लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले नरवाना के एक पिता-पुत्र की मौत भी हो चुकी है। लोग सावधानी छोड़ रहे हैं, इस कारण पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed