फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman accuses three youths of rape by feeding them intoxicants

Jind News: महिला ने तीन युवकों पर लगाया नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 30 Nov 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 30 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses three youths of rape by feeding them intoxicants
जींद। महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, फेसबुक आईडी हैक कर वीडियो वायरल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में एक आरोपी विनोद ने मंगलवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। इस दौरान वहां पर कैरखेड़ी गांव निवासी विनोद ने जुलाई 2021 में उसको खाने में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके अलावा आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये, छह तोला सोना भी ले लिया। महिला ने आरोप लगाए कि विनोद के भाई जयभगवान और भतीजे आर्यन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके फोन और फेसबुक आईडी को हैक कर लिया और उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। महिला थाना पुलिस ने विनोद, जयभगवान, आर्यन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed