फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman accused of stealing clothes from shop arrested, 15 thousand rupees recovered

Jind News: कपड़े चोर गिरोह की सदस्य महिला काबू, कार और 15 हजार रुपये बरामद

Thu, 15 Dec 2022 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of stealing clothes from shop arrested, 15 thousand rupees recovered
जींद। सफीदों में एक दुकान से कपड़ा चोरी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार और 15 हजार रुपये बरामद किया। महिला की पहचान हांसी हल्का के गांव भाटला निवासी बबली के तौर पर हुई है। उसने महिला सदस्यों के साथ हैंडलूम की दुकान से हजारों रुपये का कपड़ा चोरी कर लिया था। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में अन्य आरोपी भकलाना निवासी शकुंतला और हांसी की जगदीश कालोनी निवासी शीला तथा नसीब को पहले ही काबू कर जेल भेजा जा चुका है। 22 अगस्त को सफीदों के दुकानदार बहादुरगढ़ गांव निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी दुकान से सात-आठ महिलाएं और व्यक्ति शादी का कपड़ा खरीदने के लिए आए थे। महिलाओं ने आते ही बहुत सारे कपड़ों की मांग की। वह कपड़ा दिखा रहा था कि कुछ महिलाओं ने उसे बातों में उलझाए रखा और दुकान पर अकेला होने का फायदा उठाकर उन्होंने बैड, सोफे कवर, तोलिए व पर्दे आदि हैंडलूम का सामान बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी में रखती रहीं। इसके बाद वे आगे अन्य सामान खरीदने की कहकर पसंद किया हुआ कपड़ा वहीं रखकर चली गई थी। उनके जाने के बाद उसे चोरी की वारदात का पता चला था। इस पर शहर थाना सफीदों ने अज्ञात महिला और व्यक्ति के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

वर्जन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। भाटला गांव निवासी महिला बबली को जींद बस अड्डे से काबू किया है। इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने पूछताछ कर 15 हजार रुपये, चोरी किए कपड़े और गाड़ी इनोवा भी बरामद कर ली गई है। अन्य जगह भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जनवरी 2021 में भी अपोलो रोड जींद स्थित एक दुकान से कपड़े चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed