फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman accused of demanding Rs 12 lakh by blackmailing JE sent to jail

Jind News: जेई को ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपये मांंगने की आरोपी महिला भेजी जेल

Thu, 23 May 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of demanding Rs 12 lakh by blackmailing JE sent to jail
जींद। सफीदों रोड पर दोस्तों के साथ मिलकर जेई को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान चंद्रलोक कॉलोनी निवासी रीना उर्फ सपना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र में रहने वाले नहरी विभाग के जेई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ लोगों ने उसे हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया था। आरोपियों ने दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की राशि की मांग की थी। समाज में बदनामी के डर से उसने आरोपियों को उस समय तीन खाली चैक दिए थे। पुलिस ने जेई की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद कर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अज्ञात महिला और उसके पति के खिलाफ अवैध वसूली, ब्लैकमेल करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज की तीनों नामजद युवकों को काबू कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने पकड़ी गई महिला को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed