फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   With the DFSC on leave, consumers are facing difficulties in obtaining gas cylinders.

Jind News: डीएफएससी के अवकाश पर रहने से उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए परेशान

Wed, 07 Jan 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
With the DFSC on leave, consumers are facing difficulties in obtaining gas cylinders.
06जेएनडी17- कांफेड गैस एजेंसी से खाली सिलिंडर वापस ले जाते उपभोक्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) के 10 दिन तक अवकाश पर रहने के कारण आवश्यक प्रक्रिया पूरी न हो पाने से गैस एजेंसियों को सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसका असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। इन्हें एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
कॉन्फेड गैस एजेंसी को 15 दिनों से सिलिंडर नहीं मिले हैं। एजेंसी से जुड़े करीब सात हजार उपभोक्ताओं में से दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने हाल ही में उपभोक्ता कॉपी बदलवाई है लेकिन सप्लाई ठप होने के कारण उन्हें भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। पहले जहां प्रतिदिन 300 से अधिक गैस सिलिंडर की खपत होती थी। अब हालात यह है कि उपभोक्ता सुबह-सुबह लाइन में लगकर सिलिंडर नहीं होने की सूचना पर चले जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में चार हजार से अधिक उपभोक्ता सिलिंडरों का इंतजार कर रहे हैं। इसके कारण प्राइवेट गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है। उपभोक्ता रमेश, पूनम, किरण, सन्नी, उदयसिंह का कहना है कि वह सुबह ही एजेंसी पहुंच जाते हैं लेकिन जवाब एक ही मिलता है कि सप्लाई नहीं आई है। कई घरों में गैस खत्म हो चुकी है और उन्हें मजबूरी में लकड़ी या अन्य साधनों से खाना बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दिसंबर में भी गैस की सप्लाई केवल चार बार ही आई थी। इससे पहले से ही व्यवस्था लड़खड़ाई हुई थी। अब जनवरी में डीएफएससी के अवकाश के चलते स्थिति और गंभीर हो गई है। शहर में कॉन्फेड एजेंसी पर चार हजार सिलिंडरों की बुकिंग लंबित है। वह उपभोक्ताओं की परेशानी समझते हैं लेकिन उनके पास भी कोई विकल्प नहीं है क्योंकि सप्लाई खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कारण रुकी हुई है। - कपिल मैनेजर भारत गैस एजेंसी
बाक्स
गैस जैसी आवश्यक सेवा को किसी अधिकारी की छुट्टी के कारण नहीं रोका जाना चाहिए। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से होनी चाहिए थी। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग है कि यदि इस तरह की दिक्कत है तो दूसरे अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। -कमल झांझ गेट निवासी
बाक्स
यदि जल्द सप्लाई शुरू नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। लंबित बुकिंग का बोझ बढ़ता जाएगा और उपभोक्ताओं में प्रतिदिन खाली हाथ लौटने से नाराजगी बढ़ रही है। फिलहाल जिले के हजारों परिवार गैस सिलिंडर के इंतजार में हैं और प्रशासन की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब इस समस्या का समाधान होगा।-संजू, झांझ गेट निवासी
वर्जन
एजेंसियों में कापियों की जांच के लिए कुछ दिन गैस की सप्लाई लंबित हुई है। अब इसको सुचारू कर दिया गया है। बुधवार से कॉन्फेड में गैस सिलिंडर नियमित पहुंचेगा। अब किल्लत खत्म हो जाएगी।-सौरभ चोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद

---

06जेएनडी17- कांफेड गैस एजेंसी से खाली सिलिंडर वापस ले जाते उपभोक्ता। संवाद

06जेएनडी17- कांफेड गैस एजेंसी से खाली सिलिंडर वापस ले जाते उपभोक्ता। संवाद

06जेएनडी17- कांफेड गैस एजेंसी से खाली सिलिंडर वापस ले जाते उपभोक्ता। संवाद

06जेएनडी17- कांफेड गैस एजेंसी से खाली सिलिंडर वापस ले जाते उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed