{"_id":"675f1e89a3cf5578ef025210","slug":"will-remove-unemployment-by-setting-up-big-industries-jind-news-c-199-1-jnd1001-127091-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बड़े उद्योग स्थापित कर बेरोजगारी करेंगे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बड़े उद्योग स्थापित कर बेरोजगारी करेंगे दूर
Sun, 15 Dec 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
15जेएनडी14: भगवानपुरा आढ़ती सतीश शर्मा के आवास पर पहुंचे भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
उचाना। उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री रविवार को हलके के भगवानपुरा गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान किया।
अत्री ने कहा कि जो विश्वास उचाना हलके मतदाताओं ने विधानसभा भेज कर जताया है वो उस विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे। सभी को साथ लेकर उचाना हलके को विकास के मामले में नंबर वन पर लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम से मिलकर उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो चुनाव में मतदाताओं से किए थे।
उचाना में जिन सुविधाओं की जरूरत होंगी उनको पूरा किया जाएगा। सबसे बड़ी समस्या किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी की है। इस समस्या का समाप्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी हर खेत में पहुंचे इसको लेकर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उचाना में बेरोजगारी समाप्त हो इसको लेकर आने वाले दिनों में कोशिश रहेगी कि उचाना में बड़े उद्योग स्थापित हो, ताकि उचाना के युवाओं को उचाना में रोजगार मिले।
प्रदेश की जनता से जो दो लाख रोजगार का वादा किया है उसको पूरा करते हुए सीएम बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देंगे। उचाना में सरकारी कॉलेज की मांग लंबे समय से की जा रहा है। ये मांग भी पूरी करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर काम किया जाएगा। इस अवसर पर सुषमा अत्री, आढ़ती सतीश शर्मा, चंद्रभान शर्मा, बलवान कापड़ो, मिट्ठू घसो, ओमदत्त डाहोला, बलजीत, धर्मपाल, वेदप्रकाश मौजूद थे।