{"_id":"668727924500c01fde0169f4","slug":"will-remove-ppp-errors-from-11-to-15-jind-news-c-199-1-jnd1001-119454-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 11 से 15 तक दूर करेंगे पीपीपी की त्रुटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 11 से 15 तक दूर करेंगे पीपीपी की त्रुटियां
Fri, 05 Jul 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
जींद। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग 11 से 15 जुलाई तक शिविर का आयोजन कर शहरी क्षेत्र के वार्ड और प्रत्येक गांव में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करेगा। शिविरों में क्रीड विभाग संबंधित विभागों से तालमेल कर यह काम करेगा।
उन्होंने बताया कि सुबह 9 से शाम 5 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, क्रीड, श्रम विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने बताया कि पीपीपी की त्रुटियों को दूर करने के लिए लगाए जाने वाले शिविरों को लेकर सभी सरपंचों और ग्राम सचिवों को निर्देश दिए जा रहे हैं। गावों में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे शिविर में मौजूद रहेंगे और रोजाना की प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। शिविर के बारे में गांवों में मुनादी करवाई जाएगी।