फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will plan strategy to protest BJP's program in Panchayat to be held on Khatkar toll today

खटकड़ टोल पर आज होने वाली पंचायत में भाजपा के कार्यक्रम के विरोध की बनाएंगे रणनीति

Mon, 19 Apr 2021 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Will plan strategy to protest BJP's program in Panchayat to be held on Khatkar toll today
खटकड़ टोल के पास धरने पर पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : Jind
खटकड़ टोल पर 20 अप्रैल को सर्व समाज सर्व खाप की पंचायत होगी। जिसमें सर्व समाज सर्व खापों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सोमवार को धरने की अध्यक्षता लीलाराम सेढ़ामाजरा ने की। सांकेतिक भूख हड़ताल पर किसान नेता आजाद पालवां, जयप्रकाश खटकड़, अनीष खटकड़, बिजेंद्र सिंधु व महीपाल खटकड़ रहे।
विज्ञापन

सर्व जातीय खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि 20 अप्रैल को खटकड़ टोल पर सर्व समाज सर्व खाप की पंचायत होगी। 25 अप्रैल को जींद में भाजपा नेताओं का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके कार्यक्रम के विरोध को लेकर पंचायत बुलाई बुलाई गई है। पंचायत में रणनीति बनाई जाएगी। जिले के लोग व खाप पंचायतें जब फैसला कर चुकी हैं कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा तब तक भाजपा व जजपा के नेताओं का विरोध किया जाएगा तो वे जिले में क्यों कार्यक्रम कर रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन करने का उद्देश्य साफ है कि जवान व किसान को लड़वाना है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि किसान किसी से नहीं लड़ेगा, क्योंकि चार महीने से अधिक समय से वह संयम व अनुशासन में धरना दे रहा है। हर वर्ग के लोग धरने पर पहुंच कर समर्थन दे रहे हैं। भाजपा नेता अगर कार्यक्रम करते हैं तो उसका विरोध किस तरीके से हो, इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी। आजाद पालवां ने कहा कि बेशक चार महीने से अधिक का समय आंदोलन के हो चुके हैं, लेकिन किसानों का जोश कम नहीं हुआ है और न ही धरनों पर भीड़ कम हुई है। सर्दी भी जा चुकी है तो गेहूं व सरसों की कटाई का सीजन भी लगभग पूरा हो चुका है। किसान रात को खेतों में गेहूं की कटाई करते हैं और दिन में धरनों पर आते हैं। धरनों पर महिलाओं व युवाओं की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते, किसानों का धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अमरलाल थुआ, ईश्वर फौजी, बलजीत खटकड़, जंगीर पालवां, प्रदीप पालवां, बारूराम फौजी, मेवा करसिंधु, नफे सिंह बड़ौदी, पनमेश्वरी, गीता, अनीता, हरिकेश, दिलबाग, आजाद दरियावाला व डॉ. शमशेर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed