फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will expose BJP's failures in public meeting: Dushyant Chautala

भाजपा की नाकामियों को जनसभा में करेंगे उजागर : दुष्यंत चौटाला

Mon, 01 Dec 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Will expose BJP's failures in public meeting: Dushyant Chautala
30जेएनडी20 : ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। स्रोत कार्यकर्ता।
उचाना। सात दिसंबर को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के स्थापना दिवस पर होने वाली जनसभा को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हलके के डाहोना खेड़ा, मंगलपुर, छात्तर, सुरबरा, काकड़ोद सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। यहां कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चौटाला का जोश के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी के मेहनती कार्यकर्ता नए-नए रिकॉर्ड बनाने का काम कर रहे हैं। जुलाना में होने वाली जनसभा अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। भाजपा सरकार की नाकामियों को जनसभा में उजागर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। किसानों को फसलों के भाव नहीं मिल रहे। प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। जब हम सरकार का हिस्सा थे तो फसल बिकने के 72 घंटे के बाद पेमेंट किसान के खाते में आ जाती थी। हमारी सत्ता में बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी हुई। अबकी बार 1 नवंबर को 200 रुपए बढ़ाने का वायदा तो किया लेकिन पेंशन नहीं बढ़ाई गई। बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाना तो दूर भाजपा सरकार पेंशन काटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उचाना हलका का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसभा को लेकर निमंत्रण दे। रैली में सबसे अधिक भागीदारी उचाना हलके से होनी चाहिए। एक साल में उचाना हलके में क्या हुआ है यह साफ दिखाई दे रहा है। सड़कों पर पैचवर्क तक नहीं हुए है। इस मौके पर जोरा सिंह डूमरखा, वीरेंद्र कौशिक, मनोज शर्मा, राजबीर अलेवा, नसीब घसो, बलराज श्योकंद, धोला गुरूकुल खेड़ा, बलजीत श्योकंद और राजबीर भौंगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed