{"_id":"664bca9f079a1159700be434","slug":"wife-murdered-with-an-ax-due-to-argument-jind-news-c-199-1-sroh1009-117376-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कहासुनी में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कहासुनी में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की
Tue, 21 May 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 21 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
जींद। हनुमान नगर में रविवार रात को पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात की जानकारी सोमवार सुबह उस समय मिली जब बच्चों ने इस बारे में पड़ोसी को बताया। हत्या की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शहर थाना पुलिस ने वार्ड पार्षद की शिकायत पर फरार महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
हनुमान नगर निवासी संदीप का 35 वर्षीय पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद रहता था। इसके चलते पहले भी उनके बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी। रविवार रात को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ तो संदीप ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो मां घर में नहीं मिली। इस पर बच्चों ने छत पर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद वार्ड पार्षद राजकुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पार्षद राजकुमार ने बताया कि सुनीता के पहले पति अमित की दो साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह देवर संदीप के साथ करेपा करके रहती थी। दोनों पति-पत्नी बच्चों को साथ लेकर रह रहे थे। शहर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि वार्ड के एमसी राजकुमार की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।