फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wife and her lover had conspired to murder her husband, they were caught through call details

Jind News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, कॉल डिटेल से चढ़े हत्थे

Tue, 17 Jun 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Wife and her lover had conspired to murder her husband, they were caught through call details
जींद। कातिल कितना भी शातिर क्यों न हो, कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है। बुढ़ाखेड़ा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे की गई युवक की हत्या के मामले में भी यही हुआ। पुलिस ने कुलफसा के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई तो आखिरी कॉल भी खालिद के नंबर पर ही हत्या से पहले और बाद में घंटों बात की गई थी और पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि चाकू के अंधाधुंध वार से साजिद की आंत बाहर आ गई। इसके बाद कुलफसा ने प्रेमी खालिद को भगा दिया और स्वयं पानी के टैंकर के नीचे नहाकर घर गई, ताकि खून से सने कपड़े उसे फंसा न दें। जीआरपी ने मृतक की आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया है। इस मामले में दूसरे दिन भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी कुलफसा और मोहम्मद खालिद का तीन साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। वह गांव बड़ौदा में तो मिलते रहते थे, लेकिन लगभग 2 महीने पहले मृतक साजिद अपनी पत्नी कुलफसा और 4 वर्षीय बच्चे के साथ जयपुर गांव के पास स्थित महालक्ष्मी भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए आ गया था।
विज्ञापन

इससे मोहम्मद खालिद बेचैन रहने लगा। उसने मिलने की जिद की, लेकिन कुलफसा ने मना कर दिया। फिर दोनों ने साजिद को मारने की साजिश रच डाली। कुलफसा ने आरोपी मोहम्मद खालिद को यूपी के बड़ौदा गांव से दोपहर बाद 3 बजे ही बुला लिया था और उसे रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में बैठा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालिद रात होने तक वहीं भूखा-प्यासा बैठा रहा। फिर रात को कुलफसा उसे खाना भी देकर आई थी। इसके बाद कुलफसा योजना के अनुसार रात को अपने पति साजिद को लघु शंका के बहाने रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में ले गई, जहां पर पहले से ही मोहम्मद खालिद बैठा हुआ था। जैसे ही वह साजिद झाड़ियों में गया तो पीछे से खालिद ने डंडे से सिर पर वार कर दिया और फिर उसके पेट में ताबड़तोड़ चाकू घोंप दिए। इसके बाद आरोपी खालिद को कुलफसा ने उसके गांव यूपी के बड़ौदा भेज दिया था।


खून से सन गए थे दोनों के कपड़े
साजिद के पेट पर किए गए ताबड़तोड़ चाकू के वार से उसकी आंत तक बाहर आ गई थी। उन दोनों के कपड़े भी खून से सन गए थे। कुलफसा ने खालिद को तो वहां से भेज दिया था और वह भी झोपड़ी में चली गई थी, लेकिन वह झोपड़ी में जाने से पहले रास्ते में खड़े पानी के टैंकर के नीचे नहाकर गई थी, ताकि खून से भरे कपड़े उसे फंसा न दें।



घटना के दिन भी दोनों की 10-12 घंटे हुई फोन पर बात

मृतक की पत्नी कुलफसा और खालिद के बीच रोजाना कई-कई घंटे बातचीत होती थी। घटना के दिन भी उन दोनों के बीच 10-12 घंटे बात हुई थी। हत्या करने के बाद भी दोनों ने कई बार बात की। उन दोनों की हो रही लगातार बातों ने ही दोनों को फंसा दिया। जब पुलिस ने कुलफसा के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई तो घटना के दिन आखिरी कॉल भी खालिद के नंबर पर की गई थी।




पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया है। हत्या की वारदात में प्रयोग किए गए डंडे और चाकू को पहले ही बरामद कर लिया था।

-श्याम सिंह, प्रभारी, जीआरपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed