फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Widow Grant Scheme launched for women empowerment

Jind News: नारी सशक्तिकरण के लिए शुरू की विधवा अनुदान योजना

Sat, 24 May 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Widow Grant Scheme launched for women empowerment
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवीर सिंह राठौर के निर्देशानुसार एडीआर के सभागार में शुक्रवार को विधवा अनुदान योजना विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव मोनिका ने की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में विधवा अनुदान योजना शुरू की गई है, जिसके तहत विधवा महिलाओं को तीन लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत बैंक ऋण पर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से वहन की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर घर बैठे किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यशाला में दी अधिकारों की जानकारी

पैनल अधिवक्ता देवराज मलिक ने महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ, उनकी गरिमा का सम्मान, छेड़छाड़ और बदमाशी जैसे विषयों पर जानकारी दी। इसके अलावा विवाह, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, पॉक्सो एक्ट के बारे में आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed