फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   wi-fi hotspot facility

बीएसएनएल जिले में 30 स्थानों पर लगाएगा वाईफाई हॉटस्पॉट

Tue, 27 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Tue, 27 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

बीएसएनएल अगले साल मार्च तक जिले के उपभोक्ताओं के लिए 30 स्थानों पर वाईफाई हॉटस्पॉट लगाएगा। इनके माध्यम से लोग बीएसएनल का टैरीफ वाउचर खरीद कर इंटरनेट प्रयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन


बीएसएनएल उपभोक्ताओं को एक माह में तीन बार आधा-आधा घंटे के लिए यह सेवा मुफ्त मिलेगी। वहीं, बीएसएनएल ने अपने करीब दो लाख उपभोक्ताओं के लिए शिकायत दर्ज करवाने की व्हाट्सएप सुविधा शुरू कर दी है। बीएसएनएल के जीएम आरके गोयल ने यह सुविधा लांच की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने मोबाइल, लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड संबंधी शिकायतों के लिए 9467511238 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इसमें सुविधा से उपभोक्ता संबंधी स्थान या समस्या की विडियो भी भेज सकते हैं। इसी नंबर पर एसएमएस भी किया जा सकता है। वहीं 222222 नंबर पर भी अपनी शिकायत दे सकते हैं। जिला में बीएसएनएल के दो लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं। इसके अलावा 12 हजार लैंडलाइन और इससे अधिक ब्रॉडबैंड उपभोक्ता हैं। इस मौके पर एजीएम राजपाल दहिया, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9 से शाम 5:30 खुलेंगे सेवा केंद्र
उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए उपभोक्ता सेवा केंद्रों को सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खोल जाएगा। इस दौरान कर्मचारी दिन में लंच के लिए भी छुट्टी नहीं करेंगे।


फाइबर केबल से होंगे सभी कनेक्शन

जिले में बीएसएनएल के 12 हजार लैंडलाइन कनेक्शन हैं। इतने ही ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी हैं। अगले साल जनवरी तक सभी कनेक्शन फाइबर केबल से जोड़ दिए जाएंगे। इससे जिले भर में ब्रॉडबैंड की स्पीड 10-12 एमबीपीएस तक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed