{"_id":"6137ac128ebc3e494c7df6cd","slug":"when-the-mla-asked-for-the-answer-the-amount-remaining-increased-from-67-lakhs-to-1-56-crores-jind-news-rtk6232722110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने जवाब मांगा तो 67 लाख से बढ़कर 1.56 करोड़ हुई बची राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने जवाब मांगा तो 67 लाख से बढ़कर 1.56 करोड़ हुई बची राशि
विज्ञापन
26 अगस्त को विधायक के साथ अधिकारियों की हुई बैठक की तस्वीर।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अधिकारी सरकारी राशि को खर्च करने में शुरू से ही सवालों के घेरे में रहे हैं। ऐसा ही मामला अब पंचायतों के पास बची हुई राशि को खर्च करने को लेकर आया है। 26 अगस्त को जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अधिकारियों की मीटिंग ली थी। जिसमें पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि जींद विधानसभा क्षेत्र के गांवों की पंचायतों के पास महज 67 लाख रुपये बचे हुए हैं। वहीं जून में विधायक के समक्ष अधिकारियों ने दो करोड़ रुपये बचे होने की रिपोर्ट रखी थी। इस राशि को खर्च करने के लिए विधायक ने मना किया था। ऐसे में जब खर्च का ब्योरा मांगा गया तो अधिकारियों ने समय मांगा था। अब मंगलवार को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें पंचायतों के पास एक करोड़ 56 लाख रुपये बचने की बात कही गई है। ऐसे में विधायक फिर से अधिकारियों से जवाब मांगेंगे।
गौरतलब है कि जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा अधिकारियों पर सरकारी पैसे की बर्बाद का आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में यह मामला फिर से अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। 26 अगस्त की मीटिंग में भी भाजपा विधायक ने कहा था कि उन्हें पता है कि यह राशि किसके कहने पर खर्च की गई है। उन्होंने इसे एक खेल बताया था। इसके बाद अधिकारियों ने बैंकों से खातों की पूरी जानकारी लेकर वास्तविक रिपोर्ट तैयार की है।
मांगा जाएगा जवाब
यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है। अधिकारियों ने या तो पहले गलत रिपोर्ट दी है, या फिर अब गलत रिपोर्ट दी जा रही है। खर्च की गई राशि का ब्योरा दिया गया है, लेकिन जून महीने में ही राशि नहीं खर्च करने के लिए कहा गया था। अब इसका जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक, जींद।
बैंकों से किया है सही मिलान
बैंकों से मिलान कर बीडीओ से वास्तविक रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर जो राशि बची हुई है, उनकी जानकारी दी गई है। इसमें कोई ऐसी बात नहीं है।
डॉ. किरण सिंह, सीईओ, जिला परिषद।