फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When MP Ramesh Kaushik did not come, DC inaugurated and laid the foundation stone of 42 development projects of Sonipat Los area.

Jind News: सांसद रमेश कौशिक नहीं आए तो डीसी ने सोनीपत लोस क्षेत्र की 42 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Fri, 15 Mar 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
When MP Ramesh Kaushik did not come, DC inaugurated and laid the foundation stone of 42 development projects of Sonipat Los area.
जींद। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में संसद सदस्य क्षेत्र योजना के तहत जिले में होने वाले 42 विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने किया। इन विकास कार्यों पर 1 करोड़ 93 लाख 73 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक को आना था, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि विकास परियोजनाओं के पूरा होने से जींद के लोगों को काफी फायदा होगा। सोनीपत लोकसभा के सांसद रमेशचंद्र कौशिक की घोषणा के अनुरूप इन सभी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है। जिले में होने वाले विकास कार्यों में गैर पारंपरिक ऊर्जा संयंत्र, विभिन्न गांवों में बनने वाली चौपाल समेत 42 कार्य संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र योजना के तहत किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जींद खंड के गांव सिवाहा में ब्राह्मण चौपाल पर पांच लाख, भैरो खेड़ा में मेन चौपाल पर पांच लाख, पड़ाना में ब्राह्मण चौपाल पर पांच लाख, भंभेवा में ब्राह्मण चौपाल पर तीन लाख, ऐंचरा कलां में रविदास चौपाल पर दस लाख, असरफगढ़ में संत कबीर महासभा चौपाल पर 11 लाख, बागडु कलां में ब्राह्मण चौपाल पर पांच लाख, बरसाना में धानक चौपाल पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार अर्बन एस्टेट में स्थित डीएवी स्कूल के विकास कार्यों के लिए पांच लाख, पटियाला चौक शारदा स्कूल से लेकर जींद-कैथल रोड के निर्माण के लिए पांच लाख, बुटानी गांव में व्यायामशाला के निकट लाइब्रेरी के लिए पांच लाख, पाजू कलां में वाटर सप्लाई नंबर तीन के पास शेड और फर्श के निर्माण के लिए दस लाख व सिरसा खेड़ी में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये खर्चे किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सांसद निधि से होने वाले इन विकास कार्यों में 28 गैर पारंपरिक ऊर्जा संयंत्रों का भी कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें 11 ऊर्जा संयंत्र पंचायती राज विभाग की ओर से बनाया जाएगा। तीन कार्य नगर पालिका जींद करवा रही है, जो जींद शहरी क्षेत्र में निर्माणाधीन हैं। इन विकास कार्यों के लिए 94.73 लाख रुपये हैं, जिनमें मालवी गांव 2.16 लाख, आसन 2.98 लाख, लिजवाना कलां में 3.93 लाख, ब्राह्मणवास 2.16 लाख, रजाना 3.93 लाख, गांगोली 3.93 लाख, रत्ताखेड़ा 3.93 लाख, रोड 3.93 लाख, सिवानामाल 3.93 लाख, खरकड़ा 2.16 लाख, मुआना में दो संयंत्रों पर 7.86 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार निम्नाबाद 3.93 लाख, मोरखी 3.93 लाख, पाजू कलां 3.93 लाख, सिरसा खेड़ी 2.16 लाख, टोडी खेड़ी 2.98 लाख, सिंघाना 3.93 लाख, बड़ोद 2.16 लाख, निर्जन 3.93 लाख, अहिरका 3.93 लाख, बिरोली 3.93 लाख, पोली 3.93 लाख, बुढ़ाखेडा 3.93 लाख, कमाचखेड़ा 2.98 लाख, जींद शहरी क्षेत्र के लिए आठ लाख 28 हजार रुपये राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed