फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When husband returned from Haridwar, wife was found hanging.

Jind News: पति हरिद्वार से लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली

Wed, 22 May 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
When husband returned from Haridwar, wife was found hanging.
जींद। श्याम नगर कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महिला का पति घर पर नहीं था। वह दो दिन से हरिद्वार गए हुए थे। जब विकास सोमवार रात को घर पर पहुंचे तो उनकी पत्नी फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


श्याम नगर निवासी विकास की 22 वर्षीय पत्नी नेहा का शव सोमवार रात को उसके मकान में फंदे पर लटका मिला। विकास जब हरिद्वार से घर पहुंचा तो उसने नेहा को आवाज लगाई, मगर दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसे संदेह हुआ तो उसने दरवाजा तोड़कर देखा तो नेहा फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना विकास ने पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची और जायजा लिया। विकास ने कहा कि उसकी शादी लगभग दो साल पहले बिहार हाल आबाद पंजाब निवासी नेहा के साथ हुई थी। वह दो दिन पहले कार्य से हरिद्वार गया था। शहर थाना के जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि विकास अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता था।
विज्ञापन


महिला के मायका पक्ष को पुलिस ने सूचना दे दी है। बुधवार को मायका पक्ष के लोग जींद पहुंचेंगे। इसके बाद उनके बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी। महिला ने फंदा क्यों लगाया इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। -पवन मलिक, शहर थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed