{"_id":"65d642bbe26609c1310a8496","slug":"when-asked-to-take-the-car-through-another-route-stones-were-thrown-at-the-policeman-accused-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-113326-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार दूसरे रास्ते से ले जाने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी पर पथरवा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार दूसरे रास्ते से ले जाने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी पर पथरवा, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 22 Feb 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
जींद। पौली नाका पर तैनात पुलिसकर्मियों ने चालक को कार दूसरे रास्ते से ले जाने के लिए कहा तो आरोपी ने पथराव कर दिया। जिसमें एसपीओ घायल हो गए। जुलाना थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पौली नाका पर तैनात ईएसआई राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सहायक स्टाफ के साथ वहां से गुजरने वालों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान कार चालक वहां पर आया। उसको उन्होंने वाया बैंसी का रास्ता बताया। इस पर कार चालक पुलिस कर्मियों से उलझ गया और आरोपी ने पत्थर उठाकर पुलिसकर्मियों पर फेंका। पत्थर लगने से एसपीओ प्रदीप घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गांव तलौडा निवासी मनोज के रूप में हुई। जुलाना थाना पुलिस ने मनोज के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।