फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When asked for loan money, attacked with an ax

Jind News: उधार के पैसे मांगे तो कुल्हाड़ी से किया हमला

Sun, 04 Jun 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
When asked for loan money, attacked with an ax
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। उधार के पैसे मांगने पर एक युवक ने ऑटो चालक पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमनाथ मंदिर के पास रहने वाले प्रदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


राम कॉलोनी निवासी नवीन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लोडिंग ऑटो चलाता है। गोहाना बाईपास पर नरसी सैटरिंग स्टोर पर प्रदीप भी काम करता है। करीब पांच-छह महीने पहले प्रदीप ने तीन महीने के लिए उससे 40 हजार रुपये उधार लिए थे। तीन महीने पूरे होने के बाद जब उसने राशि वापस मांगी तो वह बार-बार आगे का समय देता रहा। 31 मई रात नौ बजे वह नरसी सैटरिंग स्टोर पर बैठा था। जब उसने प्रदीप से उधार लिए रुपये मांगे तो प्रदीप स्टोर के अंदर से कुल्हाड़ी लाया और उसने आते ही उसके सिर पर दो वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके द्वारा शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्रदीप को नामजद कर उसके खिलाफ हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed