फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When asked for fee for Happy Card, there was an altercation with the employee.

Jind News: हैप्पी कार्ड का शुल्क मांगा तो कर्मचारी के साथ हुई कहासुनी

Sun, 21 Jul 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
When asked for fee for Happy Card, there was an altercation with the employee.
नरवाना। बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड के लिए चार्ज लेने की बात पर रोडवेज कर्मचारी और अन्य दूसरे विभाग के कर्मचारी में कहासुनी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाया। बिजली निगम का एक कर्मचारी बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करवाने के लिए गया हुआ था। जैसे ही वह बूथ पर पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी ने चार्जिंग फीस के 50 रुपये मांग लिए। उसने फ्री की बात कही तो रोडवेज कर्मियों ने कहा कि यह सरकारी फीस है। देखते-देखते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रोडवेज कर्मचारी निगम कर्मचारी को एक कमरे में ले गए और मारपीट की। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और समझौता करवाकर मामले को शांत करवाया। नरवाना बस अड्डा इंचार्ज शमशेर ने बताया कि उस व्यक्ति के सरकारी कर्मचारी होने की बात है तो इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed