फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wheat will not be procured in jind city grain market today

जीद शहर अनाज मंडी में आज नहीं होगी गेहूं की खरीद

Tue, 28 Apr 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Wheat will not be procured in jind city grain market today
जींद की अनाज मंडी में लगे गेहूं के ढेर। - फोटो : Jind
शहर की अनाज मंडी में बिना मार्केट कमेटी के मंगवाए गए अधिक गेहूं के आने से व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। इसके कारण मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं आढ़तियों के फड़ों पर पड़ा है। तोल और उठान नहीं होने के कारण अनाज मंडी में खुले में गेहूं गोदाम बनकर रह गया है। अब मंडी में गेहूं डालने के लिए भी जगह नहीं बची।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में आढ़तियों के संदेश पर बिना मार्केट कमेटी की मंजूरी के चलते दो दिन में गेहूं इतना अधिक आ गया कि अब मंडी में गेहूं डालने के लिए जगह नहीं बची है। इस समस्या से निपटने के लिए मार्केट कमेटी ने बुधवार को गेहूं नहीं खरीदने का निर्णय लिया है। अब बुधवार को केवल मंडी में पिछले तीन-चार दिन से आए गेहूं का वजन होने के साथ उसका उठान होगा। इसके बाद फिर से मार्केट कमेटी प्रतिदिन 100 किसानों को मंडी में गेहूं खरीदने के लिए बुलाएगी। मार्केेट कमेटी ने मंडी में अधिक गेहूं की आवक को देखते हुए मंडी को दो भागों में बांटा है। अलग-अलग दिन एक भाग के आढ़तियों के किसानों के गेहूं को मंगवाती है। इससे मंडी में व्यवस्था भी ठीक बनी है। मंडी में गेहूं की आवक ज्यादा होने के कारण पिछले दो दिन से मार्केट कमेटी ने बिना बुलाए आने वाले किसानों को भी भेजना शुरू कर दिया है। अब केवल उन किसानों को ही मंडी में आने दिया जा रहा है जिनके पास मार्केट कमेटी की तरफ से संदेश गया है।
विज्ञापन

20 व 21 को जो नहीं बेच सके उनके लिए आज मंडी खुली
20 व 21 अप्रैल को हड़ताल के चलते जो किसान मंडी में गेहूं नहीं बेच सके थे। वह किसान 29 फरवरी को अनाज मंडी में अपना गेहूं बेच सकते हैं। इन किसानों को गेहूं बेचने के लिए किसी प्रकार दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जींद की अनाज मंडी में इन दोनों दिनों के लगभग 150 किसान हैं। इन सभी को गेट पर आने के बाद गेट पास दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय ने सभी मार्केट कमेटियों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय के आदेशों पर होगा उठान का कार्य
मंडी में गेहूं की अधिक आवक होने के कारण मंडी में और ज्यादा गेहूं डलवाने के लिए जगह नहीं बची है। बुधवार को मंडी में पहले से आए हुए गेहूं का ही उठान होगा। इसके बाद वीरवार को किसानों को गेहूं खरीद के लिए बुलवाया जाएगा, ताकि किसानों को मंडी में गेहूं उतरवाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो।
संजीव कुमार, मार्केट कमेटी सचिव, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed