फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wheat will be procured at 36 places in the district

Jind News: जिले में 36 स्थानों पर होगी गेहूं की खरीद

Sun, 24 Mar 2024 03:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured at 36 places in the district
जींद। जिले में सरसों व गेहूं की खरीद को लेकर अनाजमंडी अलॉट हो गई हैं। जिले में 36 अनाजमंडियों व खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इसमें हैफेड, एफसीआई, वेयर हाउस कॉरपोरेशन गेहूं की खरीद करेंगी। इन खरीद एजेंसियाें को गेहूं खरीदने के लिए अलग-अलग मंडियों में अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होनी है। इसके अलावा 26 मार्च से सरसों की खरीद को लेकर जिले में सात अनाजमंडियां निर्धारित की गई हैं। प्रशासन की तरफ से मार्केट कमेटी सचिवों को मंडी में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इस समय जिले में गेहूं कटाई में अभी थोड़ा सा समय और लेगा। गेहूं की कटाई एक अप्रैल के बाद ही शुरू होगी। फिलहाल सरसों की कटाई का कार्य चला हुआ है, लेकिन मंडी में सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। सरसों का एमएसपी 5656 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन इस समय जो सरसों मंडी में आ रही है, उसको निजी खरीददार व मिल मालिक पांच हजार के आसपास खरीद रहे हैं। ऐसे में किसानों को लगभग साढ़े 600 रुपये का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

इन अनाजमंडियों व खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
जिले के ऐंचरा कलां, अलेवा, बेलरखां, छात्तर, दनौदा कलां, ढाठरथ, धमतान साहिब, धनोरी, डिडवाड़ा, फरैण कलां, फतेहगढ़, गढ़ी, घोघड़ियां, हाट, जींद, जुलाना, काब्रछा, खरकरामजी, खरल, लुदाना, मांगलपुर, मनोहरपुर, मुआना, नगूरां, नरवाना, पिल्लूखेड़ा, राजपुरा, सफीदों, शामलो कलां, सिवानामाल, सुदकैन खुर्द, उचाना, उझाना, भंभेवा तथा धनखड़ी में गेहूं की खरीद की जाएगी। अलग-अलग एजेंसियां अलग-अलग दिन गेहूं की खरीद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगी सरसों की खरीद

जिले में सात अनाजमंडियां जींद, उचाना, जुलाना, नरवाना, सफीदों, पिल्लूखेड़ा तथा अलेवा में 26 मार्च से सरसों की खरीद की जाएगी। सरसों की खरीद हैफेड की ओर से की जाएगी। इन अनाजमंडियों में सरकारी दुकानें निर्धारित की गई हैं, जहां सरसों की खरीद की जाएगी, जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाया है, उनकी सरसों ही खरीदी जाएगी।

शेड नहीं होने के कारण आ सकती है परेशानी
जींद की अनाजमंडी में फिलहाल शेड नहीं है। पहले जो शेड था, वह जर्जर हो गया था। इस कारण उसे उखाड़ दिया। अब उसकी जगह नया शेड लगाया जा रहा है। शेड का कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। यदि इस दौरान शेड का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया तो किसानों को फसल डालने में काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed