{"_id":"661c28ac2fc7b0a76201c064","slug":"wheat-wet-in-markets-due-to-light-rain-at-night-jind-news-c-199-1-sroh1007-115715-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रात में हुई हल्की बारिश से मंडियों में भीगा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रात में हुई हल्की बारिश से मंडियों में भीगा गेहूं
Mon, 15 Apr 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी06 : जुलाना में बारिश से बचाने के लिए मंडी में पड़ी गेहूं पर किसानों ने डाला तिरपाल। सं
जींद। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम परिवर्तनशील है। शनिवार की रात और रविवार सुबह में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के अलावा कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हुई। जुलाना में दो, नरवाना में एक एमएम बारिश हुई तो शहर के अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इसके चलते अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मौसम में आर्द्रता 48 प्रतिशत तथा हवा की गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। हल्की बारिश होने की वजह से जुलाना की अनाज मंडियों में रखा गेहूं भीग गया, जबकि अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी से गेहूं में नमी आ गई।
गेहूं की फसल अब पूरी तरह से पक चुकी है और उसकी कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है, मगर मौसम खराब होने से उसको नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। किसान मौसम में आए परिवर्तन को देखते हुए गेहूं की कटाई और मढ़ाई का कार्य जल्द करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की गति भी तेज रहेगी। कृषि से संबंधित कार्य मौसम को ध्यान में रखकर करें। किसान मौसम के ठीक होने का इंतजार करें। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा।